Haryana21.com Present

   
Ambala News - Ambala Update

 
 
 

12.25 करोड़ रूपए की लागत से राजीव गांधी मैमोरियल स्पोर्टस कॉ पलैक्स के नाम से एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है
 

 
 

7 नवम्बर- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा अम्बाला में 12.25 करोड़ रूपए की लागत से राजीव गांधी मैमोरियल स्पोर्टस कॉ पलैक्स के नाम से एक आधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल परिसर में एथलैटिक्स खेलों के अ यास के साथ-साथ लॉन टैनिस, बॉस्केटबाल, वालीवाल, कबड्डी इत्यादि खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैडमिंटन खेलों के लिए बैडमिंटन हाल का भी निर्माण किया गया है। सरकार द्वारा इस खेल परिसर का निर्माण कार्य इस वित्त वर्ष के दौरान पूरा कर लिया जायेगा। खेल स्टेडियम में तैयार किये जा रहे बैडमिंटन हाल के निर्माण का कार्य 31 दिस बर 2011 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस खेल स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि स्टेडियम में एथलैटिक्स पैवेलियन के निर्माण पर 633.16 लाख रूपए की राशि खर्च की गई है जबकि लॉन टैनिस कोर्ट का निर्माण 12 लाख रूपये की राशि से किया गया है। इसी प्रकार बॉस्केटबाल के कोर्ट के निर्माण पर 7.57 ला ा रूपये, वालीवाल मैदान के निर्माण पर 5.35 लाख रूपये, बैडमिंटन हाल के निर्माण पर 455.53 लाख रूपये, कबड्डी मैदान के निर्माण पर 2 लाख रूपये, पार्किं ग के निर्माण पर 60 लाख रूपये की राशि खर्च की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर में पहले से ही खिलाडियों के पास वार हीरोज मैमोरियल खेल स्टेडियम उपलब्ध है लेकिन अम्बाला शहर के युवा ल बे समय से शहर में खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग कर रहे थे और इस स्टेडियम का कार्य पूरा होने के उपरांत युवाओं की यह मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को खेल मैदान के साथ जोडक़र न केवल उन्हें नशे व इस तरह की अन्य बुराईयों से बचाया जा सकता है बल्कि युवा ऊर्जा शक्ति को सकारात्मक गतिविधियों के साथ जोडक़र युवाओं को सही मार्ग दिखाया जा सकता है।
अम्बाला के विधायक श्री विनोद शर्मा ने कहा कि अम्बाला शहर के लोगों को नव वर्ष 2012 के अवसर पर एक विशाल खेल परिसर के रूप में एक विशेष उपहार दिया जाएगा। इस क्षेत्र के लोग ल बे समय से एक आधुनिक खेल परिसर की मांग कर रहे जो अब शीघ्र पूरी होने वाली है और उनके लिए सैक्टर 10 अम्बाला शहर में बनाए जा रहे ोल परिसर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
इस खेल परिसर का निर्माण लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है और सैक्टर 10 के समीप शहर के नजदीक होने के कारण खिलाडिय़ों को खेल अ यास व विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए नजदीकी स्थल पर ही बेहतर खेल परिसर उपलब्ध होगा। उपायुक्त ने उ मीद जाहिर की कि खिलाडिय़ों को आधुनिक खेल परिसर उपलब्ध होने से अम्बाला में भी खेलों को बढावा मिलेगा और इस जिला के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए नई ोल नीति के तहत खिलाडिय़ों को अनेकों सुविधाओं प्रदान की जा रही हैं। अम्बाला में खिलाडिय़ों के लिए जिला स्तर के दो खेल स्टेडियम उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ग्रामीण खिलाडियों को खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा जिला के सभी 6 विकास खण्डों पर खण्ड स्तरीय खेल परिसरों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त केसरी, नन्यौला, साहा सहित जिला के बडे गांवों में ग्रामीण स्तर के खेल परिसर तैयार किए गए हैं।

 



 


 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.