| |
10 जनवरी - हरियाणा पुलिस ने
अंबाला में लूट की योजना बनाने वाले तीन शातिर आरोपियों को
धर दबोचा है। आरोपियों से पुलिस ने चाकू, लोहे की राड़,
लोहे की पट्टी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये
आरोपियों की पहचान राजेश कुमार उर्फ गांजा, राजिन्द्र उर्फ
रवी वासियान राणा का पलैक्स बब्याल महेश नगर व संजय कुमार
वासी अमन नगर टांगरी बांध महेश नगर के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि कल रात डिटैक्टिव स्टाफ अ बाला को गुप्त
सुचना मिली थी कि दुखेड़ी रोड़ मोहड़ा के पास कुछ व्यक्ति
लूट की योजना बना रहे हैं, जिस पर पुलिस ने मु ाबीर की
सूचना के अनुसार उपरोक्त जगह पर छापामारी की। पुलिस ने मौके
से तीन आरोपियों को लूट की योजना बनाते काबू किया, जिनसे
पुलिस ने चाकू, लोहे की राड़, लोहे की पट्टी इत्यादि बरामद
की है। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना पडाव में आईपीसी व
आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। |
|