Haryana21.com Present

   
Ambala News - Ambala Update

 
 
 

अंबाला में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर आरोपी से 800 ग्राम चरस बरामद की गई
 

 
 

28 नवंबर - हरियाणा पुलिस ने अंबाला में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी से पुलिस ने 800 ग्राम चरस बरामद की है। यह आरोपी हिमाचल प्रदेश से नशीले पदार्थ लाकर अंबाला में बेचने का कारोबार करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र राम रतन निवासी गुरू नानक नगर अंबाला छावनी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर महेश नगर के एरिया में गुरू नानक नगर नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से जा रहा है। पुलिस ने गंदा नाला पुलिया के पास नाकाबन्दी कर एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफतार कर लिया । उसके पास से पोलोथीननुमा थैले में से 800 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को पुछताछ के दौरान बताया कि वह हिमाचल से नशीले पदार्थ लाकर अंबाला में बेचता है। आरोपी के खिलाफ थाना महेश नगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया ,जहंा से आरोपी को पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार से पुछताछ के बाद नशीले पदार्थों के कारोबार से जुडे अन्य को गिरफतार किया जा सकता है।

 



 


 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.